कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आबकारी टीम का एक्शन: रनियां में दुकानों की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, दो गिरफ्तार

उमरन निवासी विक्रम सिंह की परचून दुकान से 40 क्वार्टर शराब बरामद।

रनियां (कानपुर देहात): जनपद में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को रनियां थाना क्षेत्र के उमरन और रनियां पड़ाव में छापेमारी कर टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 265 क्वार्टर देसी शराब बरामद की गई है।

परचून की दुकान से बिक रही थी शराब

आबकारी निरीक्षक रामवीर यादव के नेतृत्व में टीम ने पहली कार्रवाई उमरन गांव में की। यहाँ एक परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक विक्रम सिंह पुत्र स्वर्गीय उमेश सिंह को धर दबोचा। तलाशी लेने पर दुकान से 40 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दुकान की आड़ में शराब की अवैध बिक्री कर रहा था।

पान मसाले की दुकान पर अवैध कारोबार

दूसरी बड़ी कार्यवाही रनियां पड़ाव के पास की गई। यहाँ एक पान मसाले की दुकान पर छापेमारी के दौरान सुरेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर पाल, निवासी ग्राम करबक को गिरफ्तार किया गया। सुरेंद्र के पास से भारी मात्रा में 225 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। आरोपी रनिया पड़ाव जैसे व्यस्त इलाके में छोटी सी दुकान की आड़ में इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था।

आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही

आबकारी निरीक्षक रामवीर यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी दुकान या ढाबे पर अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़े- रनियां में अवैध कटान पर एक्शन: बंद फैक्ट्री में कट रहे थे प्रतिबंधित पेड़, अफसरों ने पकड़ा

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button