उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आमजन की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर किया गया जारी, समस्याओं का किया जाएगा गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में आमजन की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 7068185751 जारी किया गया है, किसी भी प्रकार की समस्या यथा - हैण्डपम्प, जलनिगम, संचारी रोग के बचाव हेतु गांव कस्बो में सफाई कार्य, गौशालाओं व निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, सिंचाई, बिजली, बीज, खाद विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण हेतु अपनी शिकायत/ समस्या को दर्ज करा सकते है

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन के मार्गदर्शन में आमजन की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदस्तरीय कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 7068185751 जारी किया गया है.

किसी भी प्रकार की समस्या यथा – हैण्डपम्प, जलनिगम, संचारी रोग के बचाव हेतु गांव कस्बो में सफाई कार्य, गौशालाओं व निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, सिंचाई, बिजली, बीज, खाद विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण हेतु अपनी शिकायत/ समस्या को दर्ज करा सकते है, समस्या के निस्तारण के उपरान्त फीड बैक के माध्यम से शिकायतकर्ता से समस्या के निदान हेतु पूछा जायेगा।

इसके साथ ही विकास भवन के मुख्य गेट पर जन शिकायत कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता से शिकायत प्राप्त कर रसीद प्रदान की जाती है एवं समयान्तर्गत समस्या का निवारण किया जाता है।

Related Articles

AD
Back to top button