आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर बारा में आयोजित हुआ हिन्दू सम्मेलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को अकबरपुर खंड के बारा गांव में शिव जी के मंदिर परिसर में सकल हिन्दू समाज के सहयोग से एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को अकबरपुर खंड के बारा गांव में शिव जी के मंदिर परिसर में सकल हिन्दू समाज के सहयोग से एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
सम्मेलन की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कमलेश ने की।हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कार्यवाह शैलेश ने कहा कि जब हम सब जाति भेद छुआछूत छोड़कर स्वयं खड़े होगे तभी सभी को संभाल सकेंगे। उन्होंने कहा भारत देश के संत, मुनियों ऋषियों तथा महापुरुषों ने मानवता, करुणा व समरसता का हमेश मार्ग दिखाया है।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला ग्राम विकास प्रमुख महेन्द्र पाल ने सम्मेलन के दौरान हिंदू समाज को पंच परिवर्तन के विषयों को रखते हुए सामाजिक समरसता, जाति गत भेदों से ऊपर उठकर एक सूत्र समाज का निर्माण, कुटुंब प्रबोधन परिवारिक मूल्यों को सहजने और नई पीढ़ी को संस्कारित करने पर जोर, पर्यावरण संरक्षण प्रकृति की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास, नागरिक कर्तव्यों पर ध्यान, स्व का बोध अपनी भारतीय संस्कृति और गौरव शाली इतिहास पर गर्व करना विषयों पर विस्तृत विचार साझा किए। शताब्दी वर्ष के इस उत्सव को सफल बनाने में नगर एवं खण्ड की टोली का विशेष योगदान रहा।सम्मेलन में राज जिला उपाध्यक्ष विहिप, योगेश नगर प्रचारक,अनूप सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख मलासा,शिव कुमार तिवारी,डॉ ओम प्रकाश सोनकर,अभिराज खण्ड कार्यवाह व काफी संख्या में सकल हिन्दू के भाई बहिन उपस्थिति रहे।



