उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां पुलिस ने पकड़ी ₹1 लाख की अवैध शराब, वैगन-आर सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रनियां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक वैगन-आर कार से करीब ₹1,00,000 मूल्य की अवैध देशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

रनियां (कानपुर देहात)। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रनियां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक वैगन-आर कार से करीब ₹1,00,000 मूल्य की अवैध देशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चेकिंग के दौरान रायपुर-गजनेर तिराहे पर मिली सफलता

गुरुवार को थाना रनियां पुलिस रायपुर-गजनेर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी ले रही थी। इसी दौरान सचेण्डी (कानपुर नगर) की ओर से सर्विस रोड पर आ रही एक सफेद रंग की वैगन-आर कार (संख्या UP78DU2740) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर कार के भीतर से 20 पेटियों में भरी कुल 896 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।

कानपुर नगर के रहने वाले हैं तीनों तस्कर

पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  1. विनोद गुप्ता (42 वर्ष): निवासी जूही लाल कॉलोनी, किदवई नगर, कानपुर नगर।

  2. मुकेश सिंह (35 वर्ष): निवासी ग्राम तिलसडा, घाटमपुर, कानपुर नगर।

  3. अविनाश शिवहरे (30 वर्ष): निवासी विश्व बैंक बर्रा, कानपुर नगर।

विधिक कार्यवाही और जब्ती:- थाना रनियां पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर तस्करी में प्रयुक्त वैगन-आर गाड़ी को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0-022/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की सराहना: इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 देवनारायण द्विवेदी, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार पाल, उ0नि0 रामवीर सिंह और हेड कांस्टेबल संजय व सत्येन्द्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

AD
Back to top button