उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आर्थिक तंगी के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, हुई मौत

सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव निवासी एक विवाहिता की रविवार को आर्थिक तंगी के चलते जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव निवासी एक विवाहिता की रविवार को आर्थिक तंगी के चलते जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत निन्हौरा गांव निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी देवीदयाल गौतम ने रविवार को सूने घर में आर्थिक तंगी के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस से शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। तत्पश्चात चौकी इंचार्ज देवेंद्र ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका का पति देवीदयाल गौतम मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार में तीन पुत्र अमित सुमित तथा आकाश व दो पुत्रियां हैं।पुत्रियां शादी उपरांत अपनी ससुराल में रह रहीं हैं।घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button