जालौनउत्तरप्रदेश

आर्यावर्त बैंक शाखा प्रबंधक को दी विदाई

आर्यावर्त बैंक मुख्य शाखा कोंच के प्रबंधक प्रखर गुप्ता का गत रोज क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा यहाँ से स्थानांतरण किये जाने पर बुधवार की देर शाम शाखा परिसर में स्टॉफ सदस्यों द्वारा संयोजित विदाई कार्यक्रम में उनको भावभीनी विदाई दी गई।

कोंच(जालौन)। आर्यावर्त बैंक मुख्य शाखा कोंच के प्रबंधक प्रखर गुप्ता का गत रोज क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा यहाँ से स्थानांतरण किये जाने पर बुधवार की देर शाम शाखा परिसर में स्टॉफ सदस्यों द्वारा संयोजित विदाई कार्यक्रम में उनको भावभीनी विदाई दी गई।

नवागंतुक मुख्य शाखा प्रबंधक अशोक नामदेव व शाखा प्रबंधक कैलिया चंद्रकांत सहित कैशियर अरविंद वर्मा,लिपिक विपिन कुमार, अरुण दुवे, अजय कुशवाहा, एकता, प्रमोद कुमार, बालाप्रसाद,प्रभुदयाल वर्मा, राजू निरंजन आदि ने प्रखर गुप्ता का तिलक व माल्यार्पण करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये।मुख्य शाखा में करीब 2 साल 5 माह का कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रखर गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में स्टॉफ सदस्यों का उन्हें हमेशा सहयोग प्राप्त हुआ जिसकी बदौलत ही वह उपभोक्ताओं को बैंक सुविधाएं प्रदान कर सके और यहां पर मिले प्यार सम्मान को वह यादों के रूप में हमेशा सहेज कर रखेंगे।नवागंतुक प्रबंधक अशोक नामदेव ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button