कानपुर देहातउत्तरप्रदेशकरियरफ्रेश न्यूज

आ गई खुशखबरी! यूपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी, कार्यरत शिक्षक और बेरोजगार युवा करें तैयारी

आवेदन में संशोधन और बैंक से जुड़ी प्रक्रिया की अंतिम तारीख 1 मई 2026 तय की गई है।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टेट 2026 को लेकर अहम सूचना जारी कर दी है। लंबे इंतजार के बाद अब परीक्षा का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है जिससे अभ्यर्थियों में एक नई उम्मीद जागी है। आयोग ने 20 मार्च 2026 को परीक्षा का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा दो स्तरों पर होगी प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) यानी जो भी उम्मीदवार शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए यह एक जरूरी कदम है। आयोग के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। इसके बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर अपना फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल 2026 रखी गई है। अगर किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का भी मौका दिया जाएगा। आवेदन में संशोधन और बैंक से जुड़ी प्रक्रिया की अंतिम तारीख 1 मई 2026 तय की गई है।

क्या है इस बार नया
इस बार आवेदन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर सिस्टम लागू किया है। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को सबसे पहले एक बार अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीआर पूरा करने के बाद ही वे यूपी टेट के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है।

जुलाई में होगी परीक्षा
सबसे अहम बात यह है कि यूपी टेट 2026 की परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को कराई जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है इसलिए अभी से मेहनत शुरू करना जरूरी है।

परीक्षा का पैटर्न एक नज़र में

विषयविवरण
स्तरप्राथमिक (1-5) एवं उच्च प्राथमिक (6-8)
कुल प्रश्न150 (बहुविकल्पीय)
कुल समय150 मिनट (ढाई घंटे)
नेगेटिव मार्किंगनहीं
प्रमुख विषयबाल विकास, भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन/विज्ञान

ये भी पढ़े-  कानपुर: 156 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएसए स्टेडियम मैदान में सजे भव्य सामूहिक विवाह के रंग

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button