उत्तरप्रदेशकानपुर देहात

इंसान चला जाता है, यादें रह जाती हैं: बार अध्यक्ष

वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण गुप्ता के निधन पर बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: यादों में बसता है इंसान का व्यवहार दुनिया से जाने वाले लोग अपने पीछे अपना प्रभावी इतिहास छोड़ जाते हैं। उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलो-दिमाग में घर कर जाती हैं। इंसान नश्वर है, लेकिन उसका व्यवहार अमर है। यह विचार जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने व्यक्त किए। वे झंडा पार्क में वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण गुप्ता के निधन पर आयोजित शोक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दुनिया से चला जाता है, वह भौतिक रूप से वापस कभी नहीं आता, लेकिन अपने अच्छे कर्मों और आचरण के कारण वह हमेशा हमारे बीच जीवित रहता है।

दो मिनट का मौन रखकर दी विदाई शोक सभा के दौरान मौजूद सभी साथी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुख की घड़ी में सभी ने सत्यनारायण गुप्ता के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया।

ये अधिवक्ता रहे मौजूद शोक सभा का संचालन महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर ने किया। इस मौके पर संपत लाल यादव, सुबोध नारायण त्रिपाठी, रमेश चंद्र सिंह गौर, सर्वेंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, जितेंद्र बाबू, महेंद्र सिंह, वैभव कान्त, नीलू यादव, राजेंद्र द्विवेदी, शिवगिरजा शंकर पाल, दुर्गेश चंद्र, रंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सरला अग्रवाल, सुलेखा, राजेश गुप्ता, अजहर अली, शमशाद खान, दिनेश गुप्ता, भूपेंद्र कुमार और राहुल मिश्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- तेज रफ्तार और विपरीत दिशा बन गई एक युवक के लिए जान की आफत 

Related Articles

AD
Back to top button