उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह संपन्न: लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के 357 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को नई दिल्ली स्थित मुख्य परिसर सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर भव्यता के साथ आयोजित किया गया

लखनऊ: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को नई दिल्ली स्थित मुख्य परिसर सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर भव्यता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें पुखरायां के रामस्वरूप ग्राम उद्योग पीजी कॉलेज के समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने सहभागिता दर्ज कराई। नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि और दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र पर आयोजित समांतर समारोह में श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ला ने बतौर विशिष्ट अतिथि 357 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं। इस अवसर पर वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने इग्नू की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि NIRF रैंकिंग में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला यह विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जो ‘स्वयं प्रभा’ टीवी चैनल और क्षेत्रीय भाषाओं में परामर्श कक्षाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उच्च शिक्षा पहुँचा रहा है। समारोह के दौरान अतिथियों ने उपाधि प्राप्त युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित किया, जबकि कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन डॉ. निशीथ नागर ने किया और संचालन डॉ. अनामिका सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रीना कुमारी तथा जयप्रकाश वर्मा द्वारा किया गया।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button