उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रायरामापुर में कथावाचक ने सुनाई कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन कथा,श्रद्धालु हुए भावविभोर

कानपुर देहात के रायरामापुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की स्थापना के अवसर पर आयोजित साथ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

पुखरायां।कानपुर देहात के रायरामापुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की स्थापना के अवसर पर आयोजित साथ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन मंगलवार को कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।उन्होंने श्रोताओं को श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ीं महत्वपूर्ण कथाएं सुनाईं।कथा का वर्णन करते हुए सरस कथावाचक आचार्य पंडित श्यामनारायण तिवारी ने कहा कि आतताई कंस ने श्रीकृष्ण को मारने के लिए बलवान राक्षसी पूतना को भेजा था।पूतना ने वेश बदलकर श्रीकृष्ण को जहरीला दूध पिलाने का प्रयास किया।लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने उसका वध कर दिया।कथा के दौरान कार्तिक माह से जुड़ी हुई रोचक कथा भी सुनाई गई।जब ब्रजवासी इंद्र की पूजा की तैयारी कर रहे थे तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का सुझाव दिया।इससे क्रोधित होकर इंद्र ने भारी वर्षा की।तब श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी की रक्षा की।एक सप्ताह बाद इंद्र ने वर्षा रोक दी।इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया।कथा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।कथा का समापन गुरुवार को होगा तथा शुक्रवार को कथा के समापन के अवसर पर विशाल गयाभोज का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर परीक्षित के रूप में श्रीमती शोभा तिवारी एवं रघुवीर तिवारी,सोनी तिवारी,आलोक तिवारी,निधि , सिधी,कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला,अंशु पांडेय,विनय पांडेय,विनोद पांडेय,शशांक पांडेय,सौरभ पांडेय,शिवांशु पांडेय,हरिओम अवस्थी,कमलेश उपाध्याय,आकाश शर्मा,अरविंद पाल,रामनाथ पाल,शंकर पाल,बाबूजी सविता,वीरेंद्र पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button