इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण; कहा- ‘कौशल आधारित पाठ्यक्रम युवाओं को देंगे ऊंची उड़ान
पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र 27211 में चल रही जून 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षा का आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ रीना कुमारी ने औचक निरीक्षक किया एवं सभी व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया

- इग्नू के कौशल आधारित पाठ्यक्रम युवाओं में लाएगा ऊंची उड़ान - डॉ रीना कुमारी
अमन यात्रा ब्यूरो।पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र 27211 में चल रही जून 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षा का आज इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ रीना कुमारी ने औचक निरीक्षक किया एवं सभी व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ रीना ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा की बताया कि इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एक बेहतर विकल्प है। यूजीसी के निर्देशों के अनुसार ओडीएल/ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी डीईबी आईडी बनाकर ही आवेदन कर सकते हैं। अब प्रत्येक विद्यार्थी को ओडीएल/ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रवेश हेतु यूजीसीडीईबी वेबसाइट https:deb.ugc.ac.in/studentdebid पर जाकर अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके डीईबी आईडी बनानी होगी। यदि आपके पास एबीसी आईडी नहीं है तो डीजी लाकर के माध्यम से बना सकते हैं। डीईबी आईडी एक बार जनरेट होने के बाद फिर जीवन भर वैध रहेगी। शिक्षार्थी सर्वप्रथम अपना पंजीकरण प्रवेश हेतु करेंगे, इसके लिए आवेदन पत्र भरने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें। और पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन भरना होता है। शिक्षार्थियों के लिए आवश्यक होगा की महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स सबमिट करते समय ध्यान देना होगा कि स्कैन की गई फोटो (100 केबी) से कम, स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी) से कम ,संबंधित शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई कॉपी (200 केबी) से कम होनी चाहिए। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों की अधिक और विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए आप इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।
महत्वपूर्ण कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रमों में प्राथमिक चिकित्सा में प्रमाण पत्र, विभिन्न विदेशी भाषाओं में प्रमाण पत्र जैसे, रशियन, फ्रेंच, जापानी, कोरियन, स्पेनिश भाषा में प्रमाण पत्र, मधुमक्खी पालन में प्रमाण पत्र, फैशन डिजाइन में प्रमाण पत्र, वैदिक गणित में प्रमाण पत्र, इवेंट मैनेजमेंट में प्रमाण पत्र, रिटेलिंग में डिप्लोमा, बागवानी में डिप्लोमा, डेरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा, अनुवाद अध्ययन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा, सोशल वर्क में स्नातक, टूरिज्म एवं ट्रेवल मैनेजमेंट में स्नातक, बीबीए रिटेलिंग में स्नातक, ज्योतिष में स्नातकोत्तर ,वैदिक अध्ययन में स्नातकोत्तर, भगवत गीता अध्ययन में स्नातकोत्तर, एमसीए आदि में प्रवेश ले सकते हैं। जो न्यूनतम आहर्ता को पूरा करते हैं। पाठ्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण विवरण इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कोई भी विद्यार्थी स्नातक अथवा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम को पूरा करने के साथ ही डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश ले सकता है। इग्नू की सभी उपाधियां डिप्लोमा प्रमाण पत्र भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के सभी सदस्य विश्वविद्यालय द्वारा मान्य है।
अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने परीक्षाओं का निरीक्षण कराने के उपरांत अध्ययन केंद्र पर एक्टिवेट विषयों के विषय में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संजय कुमार,अ अशोक कुमार, सुनील कुमार,अतुल, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे।



