कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक किसान का गृहस्थी का सामान जलकर राख

भोगनीपुर कोतवाली के मूसानगर थानांतर्गत पुलंदर का मजरा कैलाशपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक किसान का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के मूसानगर थानांतर्गत पुलंदर का मजरा कैलाशपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में एक किसान का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

IMG 20230601 WA0041

वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।मूसानगर थानांतर्गत पुलंदर का मजरा कैलाशपुर निवासी रमेश संखवार पुत्र लाला सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह मिट्टी निर्मित चूल्हे में खाना बनाकर काम करने के वास्ते खेतों पर गए हुए थे कि तभी अचानक चूल्हे में बची चिंगारी से घर में रखे छप्पर में आग लग गई जिसके चलते गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को दी गई।

IMG 20230601 WA0040

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।वहीं सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button