इग्नू ने बढ़ाई प्रवेश की तिथि: अब 10 अप्रैल 2026 तक छात्र ले सकेंगे दाखिला, पुखरायां केंद्र पर भी प्रक्रिया जारी
डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने दी जानकारी: स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश का सुनहरा मौका

पुखरायां (कानपुर देहात): उच्च शिक्षा की राह देख रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया है।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सेमेस्टर और मेरिट आधारित कोर्स को छोड़कर अन्य सभी स्नातक और परास्नातक कार्यक्रमों में छात्र अब 10 अप्रैल तक नामांकन करा सकते हैं। पुखरायां के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय स्थित इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर बीए, बीकॉम के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में पीजी की सुविधा उपलब्ध है।
निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने स्पष्ट किया कि प्रवेश के लिए छात्रों को पहले पोर्टल पर ABC ID जनरेट करनी होगी, जिसके बाद ‘समर्थ’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। यह उन विद्यार्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले पाए थे।


