कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां का युवक सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा लापता, पुलिस ने जारी की तलाश में मदद की अपील

29 मार्च से घर से निकले युवक का अब तक नहीं चला सुराग, थाना भोगनीपुर में दर्ज हुई गुमशुदगी

पुखरायां (कानपुर देहात): जनपद के थाना भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा पुखरायां से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर सामने आई है। लापता युवक की पहचान सक्षम गुप्ता उर्फ शिवा पुत्र  सुरेशचन्द्र गुप्ता के रूप में हुई है, जो मोहल्ला टाकीज गली (कुआ गली), कस्बा पुखरायां के निवासी हैं।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सक्षम गुप्ता बीते 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे अपने निज निवास से बाहर गए थे, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाना भोगनीपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस की कार्रवाई और अपील

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर दी हैं और युवक की तलाश लगातार जारी है। पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सक्षम गुप्ता के विषय में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तुरंत नीचे दिए गए आधिकारिक नंबरों पर सूचित कर पुण्य के भागी बनें।

सूचना देने के लिए संपर्क सूत्र:

  • क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर: 9454401471

  • प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर: 9454403693

  • उ0नि0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह (जांचकर्ता): 7309922404

अमन यात्रा लाइव की अपील:

इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि लापता युवक जल्द से जल्द अपने परिवार तक सुरक्षित पहुँच सके। आपकी एक छोटी सी कोशिश किसी परिवार का चिराग वापस ला सकती है।


aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button