कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव 2023 हेतु तैयारियां लगभग पूरी

जनपद में आगामी दिनांक 06 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 के उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु नवीन प्रयासों के क्रम में इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव 2023 का ईको पार्क माती में होने वाले भव्य आयोजन हेतु होने वाली तैयारियां अब  दिखने लगी हैं।

Story Highlights
  • आम व्यवस्थाओं पर रहा जोर, जनता को नही होगी परेशानी

अमन यात्रा, कानपुर देहात : जनपद में आगामी दिनांक 06 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 के उद्यमिता प्रोत्साहन हेतु नवीन प्रयासों के क्रम में इन्वेस्टर सम्मिट एवं कानपुर देहात महोत्सव 2023 का ईको पार्क माती में होने वाले भव्य आयोजन हेतु होने वाली तैयारियां अब  दिखने लगी हैं।

PHOTO 26

तैयारियों में हर बारीकी पर ध्यान दिया जा रहा है, जनता की सहूलियत व उनके मनोरंजन हेतु हॉट एयर बलून, बच्चों व बड़ों के लिए बड़े व छोटे झूले, खाने व घूमने हेतु मेले में फूड कोर्ट तथा अन्य खरीद हेतु विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स का भी आयोजन किया गया है, जहां लोग अपनी पसंदीदा वस्तुओं को देख व खरीद सकते हैं।

PHOTO 24

जनपद में प्रत्येक दिन एक नया आयोजन किया जा रहा है एवं इसकी उपयोगिता बढ़ाने हेतु कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य रूप से दिन में विभागीय सम्मेलन होंगे जैसे मिलेट महोत्सव, आरोग्य मेला, अन्नपूर्णा महोत्सव, प्रधान महासम्मेलन, नारी महासम्मेलन, युवा महोत्सव आदि का आयोजन दिन में किया जाएगा एवं रात्रि में मुख्य आकर्षण के रूप में प्रत्येक दिवस लेज़र शो, मालिनी अवस्थी, रामायण, फूलों की होली, अन्नू अवस्थी, सुनील पाल व कैलाश खेर भी देखने को मिलेंगे।

PHOTO 25

इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में उक्त कार्यक्रमों से पृथक जनपद की छुपी प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान होगी एवं उनको भी निखारने का मौका मिलेगा व जनपद में भी रोजगार का सृजन व्यापक पैमाने पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button