उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ई-पेंशन पोर्टल पेंशनरों के लिए उपयोगी होगा साबित :- जिलाधिकारी 

पेंशनरों की सहायता हेतु आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  जिलाधिकारी नेहा जैन और वरिष्ठ कोषाधिकारी  केके पांडेय ने पेंशन को लेकर जारी नवीन शासनादेश की जानकारी उपस्थित पेंशनरों को दी। 

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  पेंशनरों की सहायता हेतु आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  जिलाधिकारी नेहा जैन और वरिष्ठ कोषाधिकारी  केके पांडेय ने पेंशन को लेकर जारी नवीन शासनादेश की जानकारी उपस्थित पेंशनरों को दी।  जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया गया ई-पेंशन पोर्टल पेंशनरों के भुगतान में कोई परेशानी नहीं होगी।
अब रिटायरमेंट के बाद 3 दिन में पेंशन पेमेंट आर्डर जारी हो जाएगा और अन्य देयकों का भी भुगतान हो सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा पेंशनरों से शासन की योजनाओ मे अपने अनुभव का योगदान देने का आह्वान किया गया एवं मौजूद पेंशनरो के लिये कोविड की बूस्टर डोज की मौके पर व्यवस्था की गयी, जिस हेतु पेंशनरो द्वारा  ह्वदय से आभार व्यक्त किया गया । इस मौके पर कोषागार कार्यालय के लेखाकार  प्रदीप, गोपाल व सहायक लेखाकार कल्पना, रामेन्द्र एवं अंशुल  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button