kanpur dehat news: बलहरामऊ प्रीमियर लीग: अंगदपुर ने जीता खिताब, फाइनल में मौजपुर को दी करारी शिकस्त
बलहरामऊ प्रीमियर लीग सीजन–4 का शिवम् कुशवाहा ने किया समापन

- बलहरामऊ प्रीमियर लीग के सीजन-4 का हुआ भव्य समापन
- अंगदपुर टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर किया कब्जा
- मुख्य अतिथि शिवम कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कानपुर देहात। बलहरामऊ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित बलहरामऊ प्रीमियर लीग सीजन–4 का फाइनल मुकाबला मौजपुर और अंगदपुर टीमों के बीच खेला गया। मौजपुर–अंगदपुर के बीच खेले गए इस रोमांचक फाइनल में अंगदपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मौजपुर टीम मात्र 71 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंगदपुर टीम ने केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और प्रतियोगिता जीत ली।
शानदार प्रदर्शन के लिए गोलू यादव को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए अदनान को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट का समापन मुख्य अतिथि शिवम् कुशवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रामीण स्तर के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ खेल भावना को भी मजबूत करते हैं।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उमाशंकर कटियार, सोमेंद्र कुशवाहा, दीपांशु प्रजापति, हरिओम कुशवाहा, कल्लू प्रधान, कौशल कुशवाहा, भगवानदीन, सोनू, सचिन, अभिषेक कुशवाहा, आर्यन कटियार, आशीष बाबू, सफीक मंसूरी, सलमान, अनूप, निसार, आरिफ मंसूरी, तौफीक मंसूरी, अरशद खान, शिवा कश्यप, असलम, आरिफ (छोटू), अखिल एवं संदीप कुशवाहा का विशेष योगदान रहा,फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
ये भी पढ़े- जालौन: सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन सख्त, 51 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण



