उत्तराखंड

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव

उत्तराशी में पुलिस को एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है.

युवक की पहचान भैंत गांव निवासी गंगा सिंह पोखरियाल के बेटे पंकज (23) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पंकज बीते रविवार से घर से लापता था. परिजनों ने क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. पंकज के लापता होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दी थी.

जांच के लिए पुलिस ने बनाई टीम
पंकज के पिता गंगा सिंह ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पेड़ से लटकते शव के पैर जमीन छू रहे थे. ऐसे में हो सकता है कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर दी हो. वहीं, राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. उत्तरकाशी थाना पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button