कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर: गौरी करन गांव में श्रीमद् भागवत कथा का समापन, सपा नेता मनु यादव ने लिया आशीर्वाद

मनु यादव ने भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।

कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौरी करन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु एवं भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया और आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।


भगवान के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा सपा नेता मनु यादव और राघव अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मनु यादव ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमें जीवन जीने की सही राह दिखाती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के बताए गए सत्य और धर्म के मार्ग को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि इसी मार्ग पर चलकर समाज और मानवता का कल्याण संभव है।

आयोजन में गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

कथा और भंडारे के सफल आयोजन में समिति के सर्वेश कटियार बाबा, अखिलेश कटियार, शिवप्रसाद तिवारी, अमित कटियार, शिवनाथ कटियार, नन्हे कठेरिया, जियालाल गौतम, कमलेश कुशवाहा, गंगाराम कुशवाहा और मैना कटियार का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान रोहित यादव भोला, सुरेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान), नरेंद्र पाल (पूर्व प्रधान), नरेश राठौर (पूर्व प्रधान), चरण सिंह नायक, ऋषभ यादव, अमन तिवारी, अशोक सिंह, सिद्धार्थ पाल, गोलू, मजबूत सिंह (पूर्व प्रधान), राजकुमार त्रिवेदी (पूर्व प्रधान), धर्मेंद्र सिंह, बृजनदन पाल और बब्लू नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने लगाया आरोप

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button