उन्नाव

उन्नाव में किशोरी शोहदे की हरकतों से इतना परेशान हुई कि उसने खा लिया जहर, हालत गंभीर

माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव निवासी 20 वर्षीय राजू पुत्र सत्यनारायण ने छेड़ दिया। यह बात जब उसने घर में बताई तो स्वजन ने उसे ही डांट दिया।

कानपुर,अमन यात्रा । रास्ते में युवक के छेडख़ानी करने से परेशान किशोरी ने जब यह बात घर में बताई तो उसे ही डांट दिया गया। इससे आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पिता ने पुलिस को आरोपित युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह है पूरा मामला : माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव निवासी 20 वर्षीय राजू पुत्र सत्यनारायण ने छेड़ दिया। यह बात जब उसने घर में बताई तो स्वजन ने उसे ही डांट दिया। छेड़छाड़ व डांट से आहत हो कर किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगडऩे पर उसे कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है। हल्का इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मेडिकल के लिए भेजा गया है। अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने जैसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। जांच में ऐसा कुछ सामने आया तो धाराएं बढाई जाएंगी।

Related Articles

AD
Back to top button