उन्नावउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चन्द्रशेखर आज़ाद जन्मस्थली बदरका में 619 करोड़ की विकास परियोजना का शिलान्यास

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली बदरका, जनपद उन्नाव में 618.44 लाख रुपये की लागत से बहुद्देशीय हॉल एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक भगवन्तनगर आशुतोष शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा की उपस्थिति में भूमि पूजन के साथ किया।

Story Highlights
  • अचलगंज/उन्नाव: बहुद्देशीय हॉल सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण शुरू
  • जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक ने किया बहुउद्देशीय हॉल और अन्य सुविधाओं का भूमि पूजन

उन्नाव : अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली बदरका, जनपद उन्नाव में 618.44 लाख रुपये की लागत से बहुद्देशीय हॉल एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक भगवन्तनगर आशुतोष शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा की उपस्थिति में भूमि पूजन के साथ किया।

निर्माण कार्य का उद्देश्य और सुविधाएं

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली होने के कारण बदरका में साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यहां बहुद्देशीय हॉल और अन्य सुविधाओं की कमी थी, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर यह निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे साल भर होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत कार्यदायी संस्था सी. एण्ड डी.एस., उत्तर प्रदेश जलनिगम (नगरीय), लखनऊ द्वारा 450 व्यक्तियों की क्षमता वाला बहुद्देशीय हॉल (ग्रीन रूम महिला एवं पुरुष, टॉयलेट ब्लॉक महिला एवं पुरुष, स्टाफ रूम, ऑफिस रूम, रिकॉर्ड रूम, पेंट्री, बरामदा, पैसेज, लाइब्रेरी और लाइब्रेरियन रूम सहित), सीसी रोड, इंटरलॉकिंग पेव्ड पार्किंग, गेट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, और 03 एचपी की बोरिंग का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को एक वर्ष का समय दिया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, स्थानीय अभियंता अनिकेत मिश्रा, पर्यटन सूचना अधिकारी संतोष कुमार सिंह, समिति के महामंत्री राजेश शुक्ला, समाजसेवी रामकुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button