उन्नाव

उन्नाव में युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मानिसक बीमारी बनी आत्महत्या की वजह

माखी थानाक्षेत्र के गांव मेथीटीकुर का मामला। स्वजन के अनुसार बीमारी के चलते परेशान था युवक। डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट भेज दिया। हैलट ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

उन्नाव, अमन यात्रा । माखी थानाक्षेत्र के गांव मेथीटीकुर निवासी विष्णु सिंह उर्फ छुन्ना मानसिक रूप से बीमार रहता था। बीमारी से तंग आकर उसने सोमवार सुबह अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से घर के कमरे में गर्दन पर गोली मार ली। तेज आवाज सुनकर जब स्वजन मौके पर पहुंचे तो देखा की युवक गंभीर हालत में लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा है। ऐसे में वे लोग उसे जिला अस्पताल ले कर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट भेज दिया। हैलट ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

 

Related Articles

AD
Back to top button