कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपनिरीक्षक जयवीर सिंह का बीमारी के चलते निधन,लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में ली अंतिम सांस

पुलिस महकमें में छाया शोक

कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक जयवीर सिंह का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया।57 वर्षीय जयवीर सिंह को शुक्रवार सुबह पेट में दर्द की शिकायत होने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जयवीर के बेटे राहुल ने बताया कि शुक्रवार भोर पहर करीब पांच बजे जयवीर सिंह की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर उन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।राहुल के अनुसार उनके पिता पिछले दो साल से अधिक समय से बीमार चल रहे थे और उनके लिवर का भी उपचार चल रहा था।उपनिरीक्षक जयवीर सिंह पांच महीने पहले ही मंगलपुर थाने में तैनात हुए थे।इससे पूर्व उन्होंने सिकंदरा और संदलपुर चौकी में भी अपनी सेवाएं दी है।

जयवीर सिंह के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई।प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर महेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक जयवीर सिंह अत्यंत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके आकस्मिक निधन पर पुलिस परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button