उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मलासा धौकलपुर मार्ग का सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने किया शिलान्यास

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित मलासा गांव में शुक्रवार को मलासा से धौकलपुर संपर्क मार्ग का सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने शिलान्यास किया

Story Highlights
  • मलासा में पूजन कर आधारशिला रखी
  • गड्ढामुक्त सड़क का दिया आश्वासन
  • क्षेत्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित मलासा गांव में शुक्रवार को मलासा से धौकलपुर संपर्क मार्ग का सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने शिलान्यास किया।जिला पंचायत द्वारा निर्माण कराए जाने वाले इस 500 मीटर डामर रोड का सांसद ने पूजन कर आधारशिला रखी।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है।प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को अच्छी सड़क और मूलभूत सुविधाएं मिलें।इसी दिशा में संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया है।जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।500 मीटर वाले इस संपर्क मार्ग को 20 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा।सांसद ने कहा कि सरकार की नीति है कि प्रदेश की हर सड़क गड्ढामुक्त हो।साथ ही प्रत्येक गांव पक्की सड़क से जुड़ा हो।उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सड़क शीघ्र ही बनकर तैयार होगी।बताते चलें कि मलासा से धौंकलपुर संपर्क मार्ग की कुल लंबाई 1500 मीटर है।सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने आश्वासन दिया कि अगले चरण में शेष बचे संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य भी पूरा कराया जाएगा।इस कार्य में ग्राम प्रधान रिचा सिंह की सराहनीय पहल रही।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी,चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन,जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार,प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले को अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया तथा मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रभान सिंह ने किया।इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह,बलवान सिंह,राजेंद्र सिंह,आरेंद्र सिंह,श्रीकृष्ण,रामसेवक सिंह,रघुवीर सिंह,शैलेन्द्र सिंह,जयप्रताप सिंह,प्रेमबहादूर सिंह,जगराम सिंह,सुबोध सिंह,शिवसिंह,कप्तान सिंह,शिवभूषण सिंह,कैप्टन जितेंद्र सिंह,वकील सिंह,झल्लर सिंह,बउआ सिंह,चंद्रमोहन सिंह,लल्लू,राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button