उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

यूपी किराना में जगदीश चंद्र बसु की मनाई गई जयंती, वैज्ञानिक सिद्धांतों के अनुसरण की छात्राओं को मिली प्रेरणा

भारत के पहले आधुनिक वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध डॉ. जगदीश चंद्र बसु की 167वीं जयंती यू पी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय तात्याटोपे नगर कानपुर में शनिवार को धूमधाम से मनाई गई।

राजेश कटियार,कानपुर। भारत के पहले आधुनिक वैज्ञानिक के रूप में प्रसिद्ध डॉ. जगदीश चंद्र बसु की 167वीं जयंती यू पी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय तात्याटोपे नगर कानपुर में शनिवार को धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ दिवेंदु शेखर बाग अध्यक्ष विभा भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा सेंगर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मंच पर उपस्थित विद्यालय की शिक्षिका शिवानी जैन ने डॉ दिवेन्दु का संक्षिप्त परिचय तथा उनकी कृतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रेक्षागार में उपस्थित छात्राओं से सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया शांति मंत्र का पाठ कराया गया।

इसके उपरांत डॉ.जगदीश चंद्र बसु के वैज्ञानिक सिद्धांतों और पौधों में संवेदनाओं के योगदान पर प्रकाश डाला गया। छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आचार्य डॉ जगदीश चंद्र बसु के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान और पेड़-पौधों में संवेदनाओं के सिद्धांत पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने अपने वक्तव्यों और गतिविधियों के माध्यम से बसु के शोध कार्यों और भारत के लिए उनके योगदान को रेखांकित किया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की और छात्रों को निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्या सविता बिंदल ने विद्यार्थियों को बताया कि आचार्य बसु ने अपने जीवन में अनेक महत्वपूर्ण प्रयोग किए, जिन्होंने विज्ञान को नई दिशा दी।

उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे बसु के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम में डॉ. आर के वर्मा प्रोफेसर एचबीटीयू, प्रधानाचार्या उषा सेंगर, उप प्रधानाचार्या सविता बिंदल, अजय सिंह सहित अन्य शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button