कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एक्सपोजर विजिट पर गए बच्चे हुए रोमांचित

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत दिनांक 31 मार्च 2023 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलन्दर, मलासा कानपुर देहात के छात्रों के मानसिक विकास हेतु एक्सपोजर विजिट का कार्यक्रम रखा गया जिसमें ब्लॉक के अन्य छात्रों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत दिनांक 31 मार्च 2023 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलन्दर, मलासा कानपुर देहात के छात्रों के मानसिक विकास हेतु एक्सपोजर विजिट का कार्यक्रम रखा गया जिसमें ब्लॉक के अन्य छात्रों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मलासा संजय कुमार गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर बस को कानपुर के लिए प्रस्थान कराया।

R1

छात्रों के कानपुर पहुंचने पर गुढ़ा न्याय पंचायत से गाइड टीचर शैलेंद्र सचान ने स्मॉल आर्म्स फैक्टरी एवं उनमे बनने वाले उत्पाद एवं गेट के बाहर खड़े टैंको के बारे में जानकारी दी। चिड़ियाघर पहुंचने से पूर्व छात्रों को मेट्रो रेल एवं एक्सलरेटर की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े-  पोषण अभियान में जनपद को मिला दूसरा स्थान

चिड़ियाघर पहुँचने पर छात्रो को विभिन्न पशु पक्षियों, जलीय जीव-जंतुओं, टाईगर, शेर एवं लकड़बग्घा में अन्तर स्पष्ट करते हुए जानकारी दी गई। बच्चों की अन्य जिज्ञासाओं को भी साझा किया गया।सभी छात्र प्रसन्न मन से अपने अपने घरों के लिए वापस हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button