एक उम्मीद सेवा समिति ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
अमरौधा के रनियां की मड़ैया में बुद्धिमत्ता परीक्षा का आयोजन, स्टेशनरी और कैलेंडर भी वितरित

पुखरायां। अमरौधा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रनियां की मड़ैया में गुरूवार को एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव के दिशा निर्देशन में टीम के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल के नेतृत्व में छात्र छात्राओं के मानसिक विकास के संवर्धन हेतु विद्यालय में बुद्धिमत्ता परीक्षा आयोजित कराई गई।आयोजित परीक्षा में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बुद्धिमत्ता परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति NGO द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य बच्चों को स्टेशनरी तथा अभिभावकों को समिति के कैलेंडर भी दिए गए।प्रमाण पत्र पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई। प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एक उम्मीद के जिलाउपाध्यक्ष महेन्द्र पाल ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं के समय समयपर आयोजन किए जाने से बच्चों को नया अनुभव प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति निरन्तर समाज में स्वास्थ,शिक्षा तथा अन्य सामाजिक कार्यों को कर रही है।ऐसी परीक्षाओं का आयोजन करके बच्चों का सर्वांगीण विकास करना समित का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील यादव, सरिता सचान, नीलम दोहरे, कमलेश बाजपेई तथा अभिभावक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


