कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के जसौरा गांव में गुरुवार को एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतका की पहचान मदन कुमार कमल की 17 वर्षीय पुत्री प्रिया उर्फ राशिका के रूप में हुई है।प्रिया ने गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स तथा फोरेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर जोन की 27वीं अंतर जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता: कानपुर देहात ने वॉलीबॉल महिला वर्ग का खिताब जीता

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button