उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 114 मरीजों का किया गया सफल उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 114 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।

Story Highlights
  • दिए गए बीमारी से बचाव के टिप्स

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 114 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 44 मरीजों का उपचार मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया।वहीं मलासा में कुल 38 तथा जरसेन में 36 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।

बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,घरों में कहीं पर भी पानी एकत्रित न होने देने तथा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय समस्या होने पर तुरंत अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,एल टी अनिल कुमार,शिवम,रामप्रताप,फहीम,संगिनी रीता,ललिता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button