कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मंदिर परिसर से चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, भोगनीपुर पुलिस ने बरामद किया थ्रेशर साफ्ट और कीमती सामान

गांव का ही रहने वाला शातिर आरोपी रामबिहारी चोरी के भारी माल के साथ गिरफ्तार।

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर परिसर से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें ट्रैक्टर की टोपलिंग, थ्रेशर का साफ्ट और भारी मात्रा में लोहे व एल्युमिनियम का सामान शामिल है।

मंदिर परिसर से उड़ाया था सामान

रामप्रकाश नायक निवासी ग्राम सिथरा रामपुर ने भोगनीपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून की रात को गांव के ही शिव मंदिर परिसर में रखा उनका कीमती सामान चोरी हो गया था। पीड़ित ने गांव के ही रामबिहारी पर चोरी का संदेह जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

झाड़ियों से बरामद हुआ चोरी का माल

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी रामबिहारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सिथरा रामपुर से सिथरा बुजुर्ग के बीच बम्बा के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया।

पुलिस टीम को मिली सफलता

गिरफ्तार आरोपी रामबिहारी (उम्र करीब 32 वर्ष) को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने की विधिक कार्यवाही पूरी कर ली है। इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, कांस्टेबल देवेश कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल सुशान्त कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल धनंजय सारस्वत शामिल रहे।

Related Articles

AD
Back to top button