जालौन

दो बाइकों की आमने सामने भिडंत, एक घायल

कोतवाली कालपी क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानभारती चौकी के निकट गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने भिडंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

कालपी। कोतवाली कालपी क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानभारती चौकी के निकट गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने भिडंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हाईवे पेट्रोलिंग की टीम द्वारा उपचार के लिए कालपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

AD1
advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान भारती चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने भिडंत हो गई। जिसके चलते एक बाइक सवार जालौन जनपद के ककहरा निवासी रमेश पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे हाईवे कर्मचारी मनोज कुमार की टीम द्वारा घायल को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में कालपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां उसका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button