उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

एसपी और एएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समय सीमा के भीतर न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद में जन-सुनवाई को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों को अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक बैठाया और उनकी शिकायतों को बेहद गंभीरता पूर्वक सुना

कानपुर देहात। जनपद में जन-सुनवाई को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों को अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक बैठाया और उनकी शिकायतों को बेहद गंभीरता पूर्वक सुना। पीड़ितों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों और प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर न्यायपूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों (COs) द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की गई, जहाँ स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके विधिक और न्यायोचित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।

Related Articles

AD
Back to top button