उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर टास्कफोर्स का बड़ा एक्शन, भोगनीपुर में मौरम लदे 37 वाहनों पर कार्रवाई

जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ गठित टास्कफोर्स द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया गया। इसके तहत 10 और 11 जून की मध्य रात्रि को तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सिकन्दरा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO), खान अधिकारी कानपुर देहात और निदेशालय की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ भोगनीपुर-जालौन मार्ग पर छापेमारी की

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ गठित टास्कफोर्स द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया गया। इसके तहत 10 और 11 जून की मध्य रात्रि को तहसील भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सिकन्दरा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO), खान अधिकारी कानपुर देहात और निदेशालय की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ भोगनीपुर-जालौन मार्ग पर छापेमारी की। इस विशेष कार्रवाई के दौरान बिना वैध परिवहन प्रपत्र (रॉयल्टी) और क्षमता से अधिक मौरम लादकर जा रहे 34 ओवरलोड वाहनों को सीज कर भोगनीपुर थाने में निरूद्ध किया गया है। इसके अलावा मौरम लदे 1 अन्य वाहन को सीज कर बारा चौकी में खड़ा कराया गया, जबकि 2 वाहनों का मौके पर ऑनलाइन चालान किया गया। टास्कफोर्स द्वारा इस पूरी कार्रवाई में कुल 37 वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए गए हैं। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओं और अवैध परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

AD
Back to top button