कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में युवक अवैध तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार,भेजा गया जेल
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना सिकंदरा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना सिकंदरा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।आरोपी की पहचान करीमनगर डेरा निवासी रामदयाल के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान जब आरोपी को रोका गया तो वह भागने लगा तथा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा।पुलिस ने संदेह के आधार पर जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
पूंछतांछ में आरोपी ने बताया कि वह इस हथियार को अपनी सुरक्षा के लिए रख रहा था।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



