औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: टूटने की कगार पर थे आठ परिवार, ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ ने फिर से बसाया घर

इस विशेष सत्र के दौरान महिला थाने में कुल 40 फाइलें पेश की गईं।

औरैया: जनपद में रिश्तों की कड़वाहट दूर कर उन्हें फिर से जोड़ने की मुहिम रंग ला रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशानुसार रविवार, 28 दिसंबर 2025 को महिला थाना ककोर में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के सत्र का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी पूजा राठौर की अध्यक्षता में हुई काउंसलिंग के दौरान आठ जोड़ों ने अपने पुराने मतभेद भुलाकर फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया।

40 फाइलों पर हुई गहन काउंसलिंग

इस विशेष सत्र के दौरान महिला थाने में कुल 40 फाइलें पेश की गईं। ये सभी मामले ऐसे थे जहाँ पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद इतने बढ़ गए थे कि वे अलग रह रहे थे और परिवार टूटने की कगार पर पहुँच गया था। प्रोजेक्ट नई किरण की टीम ने दोनों पक्षों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें आपसी सामंजस्य व परिवार के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

हँसी-खुशी घर विदा हुए जोड़े

परामर्शदाताओं के अथक प्रयासों के बाद 08 परिवारों में सुलह हो गई। जो जोड़े एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे, उन्होंने अब खुशी-खुशी साथ रहने की सहमति दी। समझौते के बाद इन सभी जोड़ों को थाने से मिठाई खिलाकर हँसी-खुशी घर विदा किया गया। बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है।

सत्र के दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य और महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस की इस मानवीय पहल की लाभान्वित परिवारों और स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है।

ये भी पढ़े- औरैया: लावारिश मिले छह वर्षीय बच्चें को पुलिस ने मां से मिलवाया

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button