औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: लावारिश मिले छह वर्षीय बच्चें को पुलिस ने मां से मिलवाया

मामला कोतवाली अंतर्गत भदसान चौकी क्षेत्र के हजारीपुर गांव का है, जहां ईंट भट्टे के समीप एक बच्चा अकेले खड़ा मिला।

अजीतमल,औरैया। कोहरे भरी सर्द शाम में संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए अजीतमल कोतवाली पुलिस ने लावारिश मिले एक छह वर्षीय बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। मामला कोतवाली अंतर्गत भदसान चौकी क्षेत्र के हजारीपुर गांव का है, जहां ईंट भट्टे के समीप एक बच्चा अकेले खड़ा मिला।
सूचना मिलने पर गश्त पर तैनात भदसान चौकी के आरक्षी अमर सिंह व जगदीश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे से पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम अभय, माता का नाम सुलेखा और पिता का नाम संजू बताया, लेकिन घर व गांव की सही जानकारी नहीं दे सका। घने कोहरे के बीच पुलिस ने बच्चे को बाइक पर बैठाकर हजारीपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश की, पर कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद बच्चें को सुरक्षित अजीतमल कोतवाली लाया गया।
कोतवाली में मौजूद एक अधिवक्ता की सूचना पर राजीव नगर निवासी संजू से संपर्क किया गया। सूचना पाकर संजू की पत्नी सुलेखा कोतवाली पहुंचीं और अपने पुत्र को सकुशल पाकर भावुक हो उठीं। उन्होंने बताया कि खेत पर काम के दौरान बच्चा भटक गया था।प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button