औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: भव्यता से मनाया जाएगा श्री गहोई वैश्य समाज का सम्मान समारोह 

राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि, गोपाल वाटिका में संपन्न होगा कार्यक्रम।

औरैया। श्री ग़होई वैश्य सेवा समिति का सम्मान समारोह आगामी 04 जनवरी को शहर के गोपाल वाटिका में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को समाज की एक आवश्यक बैठक संगठन के उपाध्यक्ष मंगलेश सुहाने के आवास पर आयोजित की गई।

बैठक में सम्मान समारोह कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित करने को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष विष्णु गहोई ने बताया कि समिति के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसमें अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगोपाल जी छिरोलया एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. कठिल की गरिमामई उपस्थिति होगी। श्री ग़होई वैश्य सेवा समिति के उक्त अतिथिगणों को सम्मानित करेगा।

वहीं कार्यक्रम में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में उरई, जालौन, कोंच, माधोगढ़, कानपुर, लखनऊ पंचायत के अध्यक्ष मंत्री एवं पदाधिकारियों केए अलावा गहोई समाज औरैया के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहभागिता निभाएंगे। बैठक में मंत्री अमित सुहाने, महावीर सेठ, अनिल बहरे, अनुज बरसैंया, संजीव रेजा, सुधीर सोनी, शशिराज सेठ, गोपाल सेठ, देवेन्द्र सेठ, आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

AD
Back to top button