औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: वाहन चालक यातायात नियमों का स्वेच्छा से करें पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का करें प्रयोग

मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाना गैरकानूनी, वाहन चलाते समय न करें ओवर स्पीडिंग।

औरैया। यातायात नियमों का पालन करना हमारा कर्तव्य है इसी के लिए शासन द्वारा वाहन दुर्घटना के कारण होने वाले जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही नियमों को बनाया गया है और नियमों की अवहेलना करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आर्थिक दंड के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान किया गया है। उक्त संबोधन जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा आमजन को यातायात नियमों की जानकारी के साथ-साथ दुर्घटना के समय आवश्यक कार्यवाही की जानकारी के उद्देश्य से परिवहन कार्यालय सभागार में आयोजित दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 के मध्य चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के दौरान दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चलाते समय शराब अथवा मादक पदार्थों का सेवन दण्डनीय अपराध है साथ ही दुर्घटना को रोकने के लिए बहुत कम समय होता है क्योंकि व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थों का सेवन करने पर उसकी शारीरिक चेतना निष्क्रिय हो जाती है और दुर्घटना घटित होने की संभावना प्रबल हो जाती है। उन्होंने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों के पालन के साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी सम्मान दें। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीडिंग के कारण भी दुर्घटनाएं घटित होती हैं और वाहनों पर रील बनाने एवं स्टण्ड करने से भी दुर्घटना घटित होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने उपस्थित आमजन व छात्र- छात्राओं से अपील की, कि वह अपने माता-पिता के साथ-साथ पारिवारी जनों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करें।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं की समीक्षा जनपद व प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश व वैश्विक स्तर पर भी होती है जिसके आधार पर देश-विदेश व जनपद की रैंकिंग का निर्धारण इसी समीक्षा के आधार पर होती है। उन्होंने कहा कि प्रायः हम लोग छोटी-छोटी गलतियों को यथा- हेलमेट न लगाना, सीट बेल्ट न लगाना आदि को अनदेखा कर देते हैं जिसके कारण दुर्घटना घटित होने पर जान माल की क्षति होती है

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने कहा कि इस नव वर्ष के अवसर पर हम सभी शपथ ले कि यातायात नियमों का पूरी सजगता व दृढ़ता के साथ पालन करेंगे और अन्य लोगों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने शासन द्वारा संचालित हिट एंड रन/ गोल्डन हावर्ष आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की मनोरम स्तुति प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के अंत में डीएम द्वारा सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, सहायक परिवहन अधिकारी एनसी शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व आमजन आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

AD
Back to top button