औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: शंकराचार्य जी केवल एक संत नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र- शिवम जी महाराज

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के अपमान के विरोध में महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज ने की पत्रकारों से वार्ता

औरैया। ज्योतिर्मठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज तथा अनेक ब्राह्मणों के साथ माघ मेला प्रशासन द्वारा किए गए कथित अपमानजनक व्यवहार को लेकर आज महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता आज दोपहर 1:00 बजे आयोजित हुई, जिसमें महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज ने माघ मेला प्रशासन के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सनातन परंपरा के सर्वोच्च पीठाधीश्वर एवं ब्राह्मण समाज के प्रति किया गया यह व्यवहार अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी केवल एक संत नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र हैं। उनके सम्मान से ही सनातन धर्म की मर्यादा जुड़ी हुई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा किया गया यह आचरण न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि सामाजिक समरसता के लिए भी घातक है।
महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज ने प्रशासन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा संत हृदय कोमल हृदय होता है अगर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर दिया जाए तो हम सब कुछ भूल कर सरकार का सहयोग करेंगे
प्रेस वार्ता में अनेक संत, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन के व्यवहार की निंदा करते हुए सनातन परंपरा की गरिमा बनाए रखने की मांग की। इस दौरान राजेन्द्र दास जी महाराज चित्रकूट धाम मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button