पूर्व पत्रकार सतीश कटियार ने थामा बसपा का दामन, मायावती से लिया आशीर्वाद
सतीश कटियार ने बसपा की नीतियों और कार्यशैली में अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

लखनऊ: जनपद कानपुर देहात की राजनीति में गत सोमवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहेरी निवासी और पूर्व में पत्रकारिता में सक्रिय रहे सतीश कटियार ने बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है। सतीश कटियार ने लखनऊ स्थित आवास पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सतीश कटियार ने बसपा की नीतियों और कार्यशैली में अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि सतीश कटियार के बसपा में शामिल होने से भोगनीपुर क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी, विशेषकर युवा और प्रबुद्ध वर्ग के बीच उनके पुराने अनुभवों का लाभ संगठन को मिलेगा।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने के अवसर पर बसपा के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे। इसमें मुख्य मंडल प्रभारी (कानपुर मंडल) व पूर्व एमएलसी नौशाद अली, पूर्व एमएलसी विजय प्रताप, मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव, जितेंद्र संखवार और नरेंद्र सिंह कुशवाहा प्रमुख थे। इनके अलावा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि प्रकाश, जिला संयोजक उदय पाल, पूर्व जिला महासचिव जगमोहन पाल और अकबरपुर रनिया के विधानसभा अध्यक्ष युवराज सिंह ने भी सतीश कटियार को पार्टी का हिस्सा बनने पर बधाई दी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: भूमि विकास बैंक चुनाव में भाजपा का दबदबा, चारों सीटों पर जीत तय



