उत्तरप्रदेश

कन्नौज में बसपा का ‘ईद मिलन’: पूर्व MLC नौशाद अली के द्वार पहुंचे मंडल प्रभारी और जिलाध्यक्ष, दी मुबारकबाद

जीतेन्द्र संखवार और अनिल पाल समेत कई जिलों के अध्यक्षों ने नौशाद अली को दी दिली बधाई

कन्नौज/कानपुर देहात: ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर आज बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। बसपा के कद्दावर नेता, पूर्व MLC और मुख्य मंडल प्रभारी (कानपुर, आगरा, अलीगढ़ मंडल) नौशाद अली के कन्नौज स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारियों और विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने शिरकत कर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

अमन यात्रा लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, नौशाद अली को ईद की दिली मुबारकबाद देने के लिए कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीतेन्द्र संखवार और अनिल पाल विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ मंडल संयोजक मुस्लिम भाईचारा हसीब अली और रामदत्त बौद्ध भी मौजूद रहे। बसपा नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस गरिमामयी मिलन समारोह में कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश एडवोकेट, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष विनोद गौतम और इटावा जिला अध्यक्ष सुनील जाटव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा पार्टी के कई पूर्व पदाधिकारियों और विधानसभा प्रभारियों ने भी नौशाद अली से भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

मुबारकबाद देने वालों में प्रमुख रूप से इटावा विधानसभा प्रभारी अमरचंद दोहरे, कानपुर नगर के पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील गौतम, मोहनराम और पूर्व जिला प्रभारी अवनेश जाटव शामिल रहे। इसके साथ ही इरफान भाई BDC, विधानसभा प्रभारी ज्ञानचंद्र संखवार, आशुतोष गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपुर अरूण कटियार, अकबरपुर रनिया विधानसभा अध्यक्ष युवराज सिंह, भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष जवाहर संखवार और विवेक दोहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button