कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कमल के फूल जैसा आश्चर्यजनक ताजिया बना चर्चा का विषय, देखे वीडियो

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सराय गांव में शनिवार को मुहर्रम का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।वही इस दौरान एक कमल के फूल जैसा आश्चर्यजनक ताजिया बनाया गया जिसे लोगों ने खूब सराहा।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सराय गांव में शनिवार को मुहर्रम का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।वही इस दौरान एक कमल के फूल जैसा आश्चर्यजनक ताजिया बनाया गया जिसे लोगों ने खूब सराहा।

SUNIT AD
विज्ञापन

शनिवार को तहसील क्षेत्र के सराय गांव में मुहर्रम के दौरान एक कमल के फूल की बनावट का आश्चर्यजनक ताजिया बनाया गया।जिसकी पंखुड़ी खुलती और बंद होती थी।इस प्रकार का आश्चर्यजनक ताजिये के बारे में लोगों में खूब चर्चा रही तथा इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ी।

देखे वीडियो

यह ताजिया हिंदू व मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों को एक बेहतर माहौल में रहकर अपने अपने त्योहारों को हर्ष के साथ मनाने का संदेश भी देता है।हालांकि इस ताज़िए को बनाने में करीब एक माह का समय लगा तथा तकरीबन 50000 रुपए की धनराशि खर्च होने की जानकारी प्राप्त हुई।कुछ भी हो इस ताज़िए ने दोनों ही समुदाय के लोगों को एक बड़ा संदेश दिया।

Related Articles

AD
Back to top button