कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

करणी सेना ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सौंपा ज्ञापन

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में अकबरपुर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन दिया।

अकबरपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में अकबरपुर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन दिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर लोगों में भारी रोष है। गुरुवार को अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां गोगामेड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उपस्थित आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर हत्यारों पर कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़े-   विजय किरन आनंद डीजीएसई सहित बेसिक शिक्षा से जुड़े सभी दायित्वों से हुए मुक्त

इस दौरान पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह ऋषि, राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र भदौरिया, ऋषि गौर, मोहित परमार, दीपू गौर, राज चौहान, देवेंद्र सिंह राघव, आर्यन सिंह, दीपक, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button