उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कल महिला जन सुनवाई का आयोजन सर्किट हाउस में

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अधिकतम लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश में जागरूकता चौपाल शिविर एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कानपुर,अमन यात्रा  : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अधिकतम लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश में जागरूकता चौपाल शिविर एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती पूनम कपूर एवं श्रीमती रंजना शुक्ला कल दिनांक 15 जून, 2022 को पूर्वान्ह 10:00 बजे सर्किट हाउस के सभागार में महिलाओं की उत्पीड़न से संबंधित महिला जन सुनवाई करेंगी। इस अवसर पर महिला उत्पीड़न से संबंधित दहेज मामले व अन्य प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button