कानपुर देहात में ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार घायल,भेजा गया अस्पताल
तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे प्रदीप कुमार निजी अस्पताल में भर्ती

कानपुर देहात: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौला गांव के पास मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान भिखनापुर निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।हादसा मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे हुआ जब प्रदीप मोटरसाइकिल से अपने गांव भिखनापुर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।इसी दौरान बरौला गांव के पास एक ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई।
हादसे में प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद राहगीरों ने घायल प्रदीप को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सक द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया।प्रदीप कुमार के सिर,हाथ,पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं



