उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में आवारा कुत्ते के काटने से युवक घायल,भेजा गया अस्पताल
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गुरगांव में फल की दुकान की फेरी लगाने गए एक युवक को आवारा कुत्ते ने काट लिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गुरगांव में फल की दुकान की फेरी लगाने गए एक युवक को आवारा कुत्ते ने काट लिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।रनियां गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा धर्मेंद्र कुमार 40 वर्ष शुक्रवार को घर से फल की दुकान की फेरी लगाने गुरगांव गया था।जहां पर आवारा घूम रहे एक कुत्ते ने उसे काट लिया।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।परिजनों ने आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक केदारनाथ ने उसका उपचार किया।



