कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं को किया गया सम्मानित

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

कानपुर नगर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर आज जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से जनपद कानपुर नगर के राजकीय बाल गृह (बालिका), स्वरूप नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देखा गया।

इस अवसर पर जनपद कानपुर नगर में राजकीय बाल गृह (बालिका), स्वरूप नगर परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, सदस्य राज्य महिला आयोग पूनम द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, उप निदेशक पुनीत कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह तथा निदेशक अचिन्त्य फाउंडेशन/समाजसेविका दिशा अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद कानपुर नगर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बाल सेवा योजना के तहत चयनित बालिकाओं तथा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार ने बालिकाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन और मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने बालिकाओं को अपनी रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा अपनी ऊर्जा और क्षमता का बेहतर उपयोग कर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

सदस्य राज्य महिला आयोग पूनम द्विवेदी तथा उप निदेशक पुनीत कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, निदेशक अचिन्त्य फाउंडेशन दिशा अरोड़ा ने राजकीय बाल गृह (बालिका) की बालिकाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए अपनी संस्था की ओर से सहयोग देने की पहल की।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े-  कानपुर : डिजिटल फ्रॉड से बचाव को 9 से 15 मार्च तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button