कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर : अलग-अलग हादसों में वृद्ध और युवक की मौत

पहला हादसा सुबह जहानाबाद रोड पर स्थित सजेती थानाक्षेत्र के कैथा चौराहा पर हुआ।

घाटमपुर (कानपुर)।  आज रविवार को कोतवाली घाटमपुर और थाना सजेती क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

पहला हादसा सुबह जहानाबाद रोड पर स्थित सजेती थानाक्षेत्र के कैथा चौराहा पर हुआ। जहां पर सड़क पार कर रहा वृद्ध राजकिशोर (75 वर्ष)  निवासी ग्राम कुआंखेड़ा को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी घाटमपुर लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद में मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इधर, दूसरा हादसा घाटमपुर थानाक्षेत्र के कानपुर रोड पर हुआ। जहां पर सजेती थानाक्षेत्र के ग्राम  मढ़ा निवासी विकास कुमार साहू (35 वर्ष) बाइक से किसी काम से कानपुर की ओर जा रहा था। दोपहर में वह जैसे ही पतारा क्षेत्र के बरनाव मोड़ के पास पहुंचा। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पतारा पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।  लेकिन, वहां विकास कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े-  कानपुर: प्यार में मिला दर्द या मौत की साजिश? घाटमपुर में कोटेदार के बेटे ने सुसाइड नोट लिखकर लगाई फांसी, प्रेमिका के परिजनों पर पिटाई का आरोप

Related Articles

AD
Back to top button