कानपुरउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में उमड़ा हुजूम

कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी अरुण पाठक को पुनः प्रत्याशी घोषित किया है जिन्होंने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन में कानपुर देहात से भारी संख्या में समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें मालाओं से लाद दिया और विजई भव का आशीर्वाद दिया।

Story Highlights
  • कानपुर देहात से भारी संख्या में पहुँचे समर्थक

सुशील त्रिवेदी, कानपुर / देहात  :  कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी अरुण पाठक को पुनः प्रत्याशी घोषित किया है जिन्होंने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन में कानपुर देहात से भारी संख्या में समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें मालाओं से लाद दिया और विजई भव का आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि आज शिक्षक एवं स्नातक पदों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन था। कड़ाके की ठंड के बावजूद कानपुर देहात के समर्थकों ने नगर पंचायत रनिया निवासी बाल जी शुक्ला जो भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के पूर्व जिला उपाध्यक्ष है,अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जहां श्री शुक्ला ने सभी को जलपान कराया और काफिला लेकर अरुण पाठक के नामांकन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

photo 6 1 8

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राकेश तिवारी, ओम प्रकाश गौतम, नीरज कुमारी पासवान,भुवनेश तिवारी, पिंटू परिहार,राजेश कुमार कठेरिया, दुष्यंत शुक्ला, विनोद गुप्ता, हर्ष कुमार अग्निहोत्री,शिवकेश तिवारी,संजय कुमार पांडेय, शैलेंद्र दिवाकर, ओम प्रकाश दिवाकर,एस के तिवारी आदि प्रमुख समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button