कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: गरीब एवं मेधावी छात्रों को ₹1.65 लाख की छात्रवृत्ति वितरित

जवाहर नगर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

कानपुर नगर। आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेंशनर्स, कानपुर द्वारा ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, जवाहर नगर में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी 28 छात्र-छात्राओं को कुल ₹1,65,000 की छात्रवृत्ति चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया, जबकि अध्यक्षता मुख्य अतिथि रतन कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईपीएस एवं अध्यक्ष, पुलिस पेंशनर्स संगठन कानपुर ने की। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा छात्रवृत्ति वितरित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बी.बी.एल. श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त अपर निदेशक उद्योग), चंद्रा निगम (सेवानिवृत्त वरिष्ठ पीसीएस), डॉ. अंगद सिंह (संरक्षक, ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य—विनोद कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), पी.पी. दीक्षित (उपाध्यक्ष), आर.एन. श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), सतीश प्रकाश (पीआरओ), आर.एन. विश्वकर्मा (सचिव वित्त) तथा अन्य सदस्य—स्वरूप नारायण निगम, अनिरुद्ध सिंह, मसूद अहमद अल्वी, राजीव प्रधान, विजय आनंद दरियावादी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पेंशनर्स संगठन के अन्य सम्मानित सदस्य—के.के. अवस्थी, ए.बी. लाल, एस.पी. निगम, अशोक यादव, राज नारायण शुक्ला, विनोद कुमार त्रिपाठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह, डॉ. पूजा अवस्थी (डायरेक्टर) तथा जसपत राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मिश्रा एवं बी.एल. गुलाबिया (अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन कानपुर) भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  kanpur news : जब बुजुर्ग मां ने डीएम से कहा — मेरी बेटी को घर से हटवा दीजिए , पढ़े दास्तान

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button